फेज-8 गुरद्वारा अंब साहिब के सामने स्थित जमीन पर बुधवार को आग लगने से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू कर लिया।
अगर फायर ब्रिगेड के पहुंचने में जरा भी देरी हो जाती। तो ग्राउंड के कोने में रखी रिलायंस की लाखों रुपये की फोन की तारे जलकर खाक हो सकती थी।
जानकारी के मुताबिक फेज-8 गुरद्वारा अंब साहिब के सामने स्थित खाली जमीन पर बुधवार सुबह 11 बजे किसी शरारती तत्व ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने काफी एरिया को अपने कब्जे में लिया।
आग से वहां लगे पौधों को भी नुकसान पहुंचा। इसी बीच किसी व्यक्ति ने 12.24 पर अचानक फायर विभाग को सूचित कर दिया। फायर ब्रिगेड की टीम भी दस मिनट में मौके पर पहुंच गई। फायर विभाग की टीम ने फेज-8 बस स्टैंड वाली तरफ से आग बुझाने का काम शुरू किया। लेकिन आग पूरे ग्राउंड में लगी हुई थी।
जिसके चलते टीम को भी आग कंट्रोल करने में काफी दिक्कत आ रही थी। इसके बाद टीम ने पूरे मैदान में पानी की बौछारे मारकर आग को काबू करने की प्रक्रिया शुरू की।।
करीब एक घंटे तक टीम आग बुझाने में जुटी रही। इस मौके बस कंडक्टर अजिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने भी ग्राउंड में लगी आग देखी। लेकिन उन्हें लगा शायद किसी ने ग्राउंड की झाड़ियां आदि हटाने के लिए आग लगाई है। उन्हें इस चीज का बिल्कुल पता नहीं था कि आग किसी व्यक्ति ने आग लगाई है।