फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में भीषण आग

Tue, 16 Sep 2014 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित गाड़ियों की एसेसरीज बनाने वाली फैक्ट्री (साक) में मंगलवार दोपहर आग लगने से काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन


इसमें गाड़ियों के सीट कवर, हैंडल कवर, एसी, मिरर, डैस बोर्ड और स्टीरियो कार में फिट किए जाते हैं। आग फैक्टरी के पहली मंजिल पर लगी। धुआं उठाता देख एक कर्मचारी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

दीवार तोड़कर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग बुझानी शुरू की। 12 गाड़ियां करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फायर अफसर श्याम सुंदर और एमएल शर्मा ने बताया कि आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उधर, फैक्ट्री के मालिक अभि भसीन ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है।

आकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है। अभि भसीन भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश के माइक्रो इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के सह संयोजक हैं।

आग लगने की जानकारी होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल, दीपक शर्मा और राजेश गुप्ता भी हाल जानने पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें