मोटर मार्केट मनीमाजरा में शोरूम नंबर 292 में खड़ी एक कार को बुधवार को अचानक आग लग गई। इसे देखकर मोटर मार्केट में चारों तरफ भगदड़ मंच गई और किसी ने इसकी सूचना फायर विभाग को दी।
फायर विभाग मनीमाजरा के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर कार में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि बताया जा रहा कि कार आग से पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं मौके पर पहुंची बीट पुलिस ने बताया कार मोहन जोशी की थी। जोकि मोटर मार्केट में डाक खाने के साथ ही पड़ने वाले शोरूम नंबर 292 में अपनी दुकान करता है।
बुधवार शाम को साढ़े 6 बजे उसका लड़का जब कार को चेक कर रहा था कि अचानक कार में शार्ट सार्किट होने के बाद कार में आग लग गई।