फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू में आग, बाल बाल बचा चालक

विज्ञापन
सेक्टर 17 स्थित उद्योग भवन के पास आग लगने से बीएमडब्ल्यू कार का अगला हिस्सा जल गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित आयकर विभाग भवन के पास एक बीएमडब्ल्यू में अचानक आग लग गई। आग से धुआं निकलते देख मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही है कि इस आग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मामला मंगलवार शाम करीब पौने आठ बजे का है। बताया गया कि सेक्टर-37 निवासी कुलजीत सिंह अपनी बीएमडब्ल्यू से किसी काम से जा रहे थे। सेक्टर-17 आयकर विभाग बिल्डिंग के पास पहुंचे तो अचानक उनकी गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी से धुआं निकलते देख मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। आग में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की जांच में सामने आया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें