फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में चीन से लौटे 45 संदिग्ध, सात में से पांच सैंपल नेगेटिव

Wed, 05 Feb 2020 01:40 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना वायरस के चलते 45 लोग स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में हैं। इन संदिग्ध मरीजों को लेकर हरियाणा स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट है। इनमें से 7 संदिग्ध मरीजों के सैंपल पुणे नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ वायरोलॉजी को भेजे गए थे, जिनमें से 5 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

विज्ञापन


अन्य मरीज भी स्वास्थ्य महकमे के अंडर आब्जर्वेशन है। लेकिन विभाग का दावा है कि प्रदेशवासियों को किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। इतना ही नहीं हरियाणा स्वास्थ्य महकमे ने कोरोना वायरस संबंधी जानकारी देने व जानकारी लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर 8558893911 भी जारी किया है। उधर, सेना ने मानेसर में 300 बेड का क्वार्टर भी बनाया हुआ है, जहां वुहान से आने वाले छात्र मरीजों को अंडर आब्जर्वेशन रखा जा रहा है।

चीन में फैले इस वायरस की वजह से काफी संख्या में चीन से भारतीय वापस आ रहे हैं। इन भारतीयों में कई हरियाणवी भी हैं। जो अलग-अलग जिलों में चीन से पहुंचे हैं। इनमें से 45 लोग ऐसे हैं, जिन्हें खासी व बुखार की कुछ शिकायत थी। जिन्हें महकमे ने संदिग्ध मरीजों के तौर पर अपनी निगरानी में लिया है।
विज्ञापन


इसमें से 7 मरीजों के पुणे सैंपल जांच केलिए भेजे गए थे, जिनमें से 5 के सैंपल नेगेटिव है। इन संदिग्ध मरीजों में फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, भिवानी, सिरसा, गुरुग्राम, हिसार, नूंह, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर के रहने वाले लोग हैं।

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग महानिदेशक डॉ सूरजभान कंबोज ने बताया कि प्रदेशवासियों को किसी प्रकार के दहशत में रहने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य महकमे की इसे लेकर पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। डा. कंबोज के अनुसार प्रदेश में जितने भी मरीज स्वास्थ्य महकमे की निगरानी में हैं, उनकी हालत भी गंभीर नहीं है।

जिनमें में खांसी व बुखार के लक्षण थे, उनके सैंपल लिए गए थे। अब सिर्फ 2 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। डा. कंबोज के अनुसार हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी इस स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और लगातार अपडेट ले रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें