फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा मिनी सचिवालय के तीसरी व चौथी मंजिल पर लगी आग, रिकॉर्ड जला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 में हरियाणा मिनी सचिवालय के तीसरी व चौथी मंजिल पर रविवार शाम 3.45 बजे आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायरकर्मियों की प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण लगातार दो दिन से हीटर जलना बताया जा रहा है। आग से सचिवालय का काफी रिकॉर्ड जल गया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन हरियाणा के सचिव एस नारायण व अन्य अधिकारियों के कमरे में आग से सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी के दिन तीसरी मंजिल पर स्थित गैजटेरियन ब्रांच में दो से तीन कर्मचारी सुबह से काम कर रहे थे। शाम 3.45 बजे ऑफिस में जलने की बदबू आई। जब बाहर निकलकर देखा को रेवेन्यू विभाग की ब्रांच से धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। इसके बाद हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया और ब्रांच से निकलकर नीचे पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां सचिवालय पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों तरफ से पूरी बिल्डिंग को घेर लिया। फायरब्रिगेड कर्मियों के अलावा अंदर किसी को जाने नहीं दिया गया। सेक्टर-17 थाना प्रभारी, डीएसपी (सेंट्रल) उदयपाल समेत सीएफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आगजनी में करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं, राजस्व विभाग ने आग से नुकसान का आकलन करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ये सामान जला
आग से चार सोफा सेट, 60 कुर्सियां, 5 स्पिल्ट एसी, चार सेंट्रल एसी, सात अलमारी, 10 कंप्यूटर, 10 प्रिंटर, दो फोटोस्टेट मशीन, छत वाले 10 पंखे, पांच वाटर डिस्टेम्पर, छत की सारी पाइलिंग जल गई। इसके अलावा ऑपरेशन ब्रांच में आठ से 10 कंप्यूटर, प्रिंटर, दस्तावेज, एसी सहित काफी सामान जलकर राख हो गया।
कमरे में दो दिन से जल रहा था हीटर

हरियाणा के मिनी सचिवालय की तीसरी मंजिल पर आईएफएस अधिकारी एस. नारायण के कमरे में तीन अन्य अंडर सेक्रेटरी बैठते हैं। यहां बीते शुक्रवार से हीटर चल रहा था। लगातार 48 घंटों से चल रहा हीटर गर्म होकर नीचे गिर गया और फर्श पर बिछाई कालीन से आग फैल गई। आग में कई ब्रांच सहित चार अधिकारियों के कमरे जलकर राख हो गए। फायरकर्मियों ने आग बुझने के बाद वहां लगे बिजली के पॉइंट और स्विच चेक किए ताकि यह पता लग सके कि आग कैसे लगी लेकिन कमरे में जला हुआ हीटर मिला। हालांकि, वहां मौजूद कर्मचारी हीटर से आग लगने के कारणों को नकारते रहे लेकिन फायरकर्मियों के मुताबिक आग लगने की वजह दो दिन से चल रहा हीटर ही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें