फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna: खन्ना में बुक्स मार्केट के पीछे दुकानों में लगी आग, तेज हवा से फैली, मौके पर पहुंचे आप विधायक

Thu, 20 Jun 2024 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

फायर ब्रिगेड के आने तक आग तीन दुकानों में फैल गई थी। जिसमें एक कपड़े की दुकान भी शामिल थी। आग को कंट्रोल करना अकेले खन्ना फायर स्टेशन के बस की बात नहीं था। जिस पर विधायक सौंध ने एसडीएम से बात की और फिर अन्य स्टेशनों से गाड़ियां बुलाई गई।
विज्ञापन
खन्ना में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खन्ना की बुक्स मार्केट के पीछे नेशनल जंझ घर के पास बुधवार रात तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग फैलती गई। ये दुकानें गुरुद्वारा साहिब और रिहायशी इलाके के साथ लगती हैं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


आग पर काबू पाने के लिए खन्ना के अलावा मंडी गोबिंदगढ़, सरहिंद, समराला और अमलोह से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गई। वहीं आधी रात को ही आप विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ वार्ड की पार्षद शिल्पा तिवारी के पति अमित तिवारी, नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान विकास मेहता, पार्षद रूबी भाटिया के पति सुरजीत सिंह भाटिया के अलावा वार्ड के इंचार्ज जिम मल्होत्रा भी मौके पर पहुंचे। 

फोटो फ्रेमिंग दुकान से आग लगी
जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा साहिब के साथ ही दुकानें हैं और पूरा इलाका रिहायशी है। यह तंग इलाका है। रात करीब 10 बजे सैर कर रहे लोगों ने एक फोटो फ्रेमिंग वाली दुकान से आग की लपटें देखी और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया। आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए थे।
विज्ञापन

 
फायर ब्रिगेड के आने तक आग तीन दुकानों में फैल गई थी। जिसमें एक कपड़े की दुकान भी शामिल थी। आग को कंट्रोल करना अकेले खन्ना फायर स्टेशन के बस की बात नहीं था। जिस पर विधायक सौंध ने एसडीएम से बात की और फिर अन्य स्टेशनों से गाड़ियां बुलाई गई।

केमिकल से आग न बुझाने पर रोष
कांग्रेस की पार्षद के पति अमित तिवारी ने कहा कि आग को केमिकल से कंट्रोल करते तो 10 मिनट में कंट्रोल हो जाता। लेकिन ए क्लास नगर काउंसिल खन्ना के पास केमिकल नहीं था। पानी से भी आग को कंट्रोल किया जा रहा था। जिससे आग बढ़ती गई। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें