फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसबीटी-17 के एसी वेटिंग रूम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित आईएसबीटी के एसी वेटिंग रूम में आग लगने से सभी छह एसी जल गए। इस दौरान वहां बैठे दो लोग भागते हुए बाहर निकले। इसकी सूचना मिलते ही फायरकर्मियों ने वहां पर लगे उपकरणों से आग पर काबू पाया। आग से वेटिंग रूम में धुआं भर गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। आग से बस अड्डे पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

बता दें कि ये सभी एसी मार्च महीने में लगाए गए थे। अब भीषण गर्मी में यात्रियों को बसों और अपने रिश्तदारों का बाहर ही इंतजार करना होगा। सीसीटीवी फुटेज में पता चला है कि वेटिंग रूम में कोई व्यक्ति एसी और वहां पर लगे उपकरण को छू रहा था। सीटीयू प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आईएसबीटी के स्टेशन सुपरवाइजर गुरराज सिंह ने बताया कि आग लगने की घटना के बारे में सभी संबंधित विभागों को जानकारी दे दी गई है। पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवा दिया गया है। जल्द ही वेटिंग रूम की एसी को ठीक करवाया जाएगा ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें