फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कूड़े के ढेर में लगी आग, चपेट में आई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। भीषण गर्मी में महानगर में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वीरवार देर रात पुलिस लाइन के पास एक कूड़े के ढेर को आग लग गई, जिससे पास में खड़ी एक गाड़ी जलकर राख हो गई। कार मालिक ने जब अपनी गाड़ी जली देखी तो उसकी तबीयत भी खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। हालांकि अब उसकी सेहत ठीक है। पीड़ित अपनी गाड़ी उक्त जगह पर ठीक करवाने के लिए लेकर आया था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के पास दुकानदार शैरी ने बताया कि एक व्यक्ति गाड़ी ठीक करवाने के लिए आया था। इस दौरान रात में गाड़ी का काम नहीं पूरा हुआ तो उक्त कार को कर्मचारियों ने दुकान के पास पार्क के सामने खड़ी कर दी। रात करीब ढाई बजे किसी राहगीर ने फोन किया कि उक्त गाड़ी को आग लग गई है। इसके बाद मौके पर पहुंच अन्य गाड़ियों को जलने से समय रहते बचा लिया गया था। शैरी ने बताया कि कूड़े में आग से यह घटना हुई। अगर यहां से कूड़ा उठाया गया होता तो कार को आग न लगती। शैरी ने कहा कि अब ग्राहक की चीज का नुकसान होने से उन्हें नुकसान भरना होगा। उधर शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें