फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: गैस लीक होने से चाय की दुकान में लगी आग, फ्रिज का कंप्रेशर फटा, पांच लोग झुलसे

Thu, 21 Dec 2023 08:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि चंद मिनटों बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। उधर, आग लगने से झुलसे घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना डिविजन छह की पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
आग से जले वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां गिल रोड पर स्थित गोबिंदपुरा मार्केट में एक चाय की दुकान में गैस लीक होने की वजह से सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फ्रिज को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान फ्रिज का कंप्रेशर फटने से धमाका हो गया। इस वजह से चाय बना रहे दुकानदार और चार ग्राहक बुरी तरह से झुलस गए। 

विज्ञापन


धमाके की आवाज से पूरा इलाका सहम गया। आसपास खड़े वाहनों और मोटरसाइकिल की दुकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं झुलसे लोगों को तुरंत एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उनकी पहचान दुकानदार राजू, धन्ना सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मंजीत सिंह और नवल के रुप में हुई है। चाय बनाने वाला राजू कुछ अधिक झुलसा है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

गोबिंदपुरा मार्केट में राजू की चाय की दुकान है। करीब चार बजे दुकान पर वह चाय बना रहा था और कुछ लोग चाय पीने के लिए खड़े थे। आसपास के लोगों का कहना है कि राजू की दुकान में सिलिंडर की पाइप से गैस लीक हो रही थी लेकिन इसका पता चल नहीं सका। गैस लीक की वजह से सिलिंडर में आग लग गई। 
विज्ञापन


आग ने फ्रिज को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसका कंप्रेशर फट गया और आग अधिक भड़क गई। आग ने बगल की दुकानों को भी चपेट में ले लिया और वहां खड़े कई वाहन भी जलकर खाक हो गए। वहीं दुकानदार राजू आग में फंस गया। उसे बचाने बाकी चार लोग पहुंचे। मगर वे भी आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि चंद मिनटों बाद ही आग पर काबू पा लिया गया। उधर, आग लगने से झुलसे घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना डिविजन छह की पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें