जीएमएसएच 16 के ऑक्सीजन जेनरेटर प्लांट में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशयलिटी हॉस्पिटल के ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट में रविवार अल सुबह तीन बजे अचानक आग लग गई। फायर अलार्म बजते ही सुरक्षाकर्मियों ने अग्निशमन दल को इसकी सूचना दी। जिससे कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन सिंह व उप निदेशक स्वास्थ्य डॉ. वीके नागपाल भी मौके पर पहुंच गए।
ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट बंद होने के कारण बड़ी अनहोनी होने से टल गई। मौजूदा समय में अस्पताल में कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन की कमी वाले जितने भी मरीज भर्ती हैं उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर के माध्यम से ही ऑक्सीजन दिया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने भी मौके पर जाकर घटनाक्रम की जानकारी ली और ऐसी घटनाओं को लेकर भविष्य में सचेत रहने को कहा।