फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में हादसा: ड्राई फ्रूट फैक्टरी में लगी भीषण आग, 150 मजदूरों ने भाग कर बचाई जान

Sat, 08 May 2021 12:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

आनंद विहार में स्थित ड्राई फ्रूट की फैक्टरी में लगी आग का कारण शार्ट सर्किट को माना जा रहा है। दोपहर 12 बजे लगी आग से करोड़ों के नुकसान की खबर है। कालोनी के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की लेकिन फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया।
विज्ञापन
आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के झब्बाल रोड पर स्थित ड्राई फ्रूट की फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। वहां काम कर रहे करीब डेढ़ सौ मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान कई मजदूर आग में फंस गए। जानकारी मिलने पर नगर निगम और फायर सेवा सोसायटी की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पूरी यूनिट में फैल गई थी।

विज्ञापन


प्रशासन की सूचना के बाद एयरफोर्स की आग बुझाने वाली गाड़ी भी मौके पर पहुंची और सिविल फायर कर्मचारियों की मदद से आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 

रिहायशी कालोनी आनंद विहार में स्थित ड्राई फ्रूट की फैक्टरी में लगी आग का कारण शार्ट सर्किट को माना जा रहा है। दोपहर 12 बजे लगी आग से करोड़ों के नुकसान की खबर है। कालोनी के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की लेकिन फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। घटना के वक्त डेढ़ सौ से ज्यादा मजदूर फैक्टरी में काम कर रहे थे। 
विज्ञापन


एसीपी पऱवेश चोपड़ा ने बताया कि सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इसमें किसी की जान नहीं गई है। वहीं, फैक्टरी मालिक रोहित बजाज ने हादसे के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ मजदूर फैक्टरी परिसर में बादाम, काजू व अन्य सामान की पैकिंग शुरू करने वाले थे तभी दोपहर करीब 12 बजे अचानक से फैक्टरी में आग लग गई, जिसने थोड़ी देर में भीषण रूप ले लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें