फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम की तीन मंजिली इमारत में आग

Sat, 06 Sep 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मलोया के मार्केट में वीरवार देर रात एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। आग इमारत में गद्दों के शोरूम में लगी थी। इसके बाद वह अन्य फ्लोर तक पहुंच गई। इससे एक एसी के सर्विस सेंटर और डिश टीवी के दफ्तर में भी आग लग गई।
विज्ञापन


शोरूम की सबसे ऊपरी मंजिल पर एक परिवार रहता है। जब आग लगी तो धुएं से उनकी नींद खुल गई। नीचे के फ्लोर पर भी कुछ कारीगर सो रहे थे। आग बढ़ी तो सभी लोगों ने छत की दीवार फांदकर अपनी जान बचाई। देर रात फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इसके बाद उन्होंने रात करीब 2:45 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, लेकिन उनके पहुंचने से पहले आग काफी विकराल रूप ले चुकी थी। इसी दौरान सेकंड फ्लोर की रसोई में रखा गैस सिलेंडर फट गया।
विज्ञापन


चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इमारत में एक गद्दों का शोरूम, एसी का सर्विस सेंटर और डिश टीवी का कार्यालय है, जिन्हें आग से काफी नुकसान हुआ है।

फायर ब्रिगेड के दो कर्मी घायल
आग बुझाते समय सेकंड फ्लोर की रसोई में रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया। इससे फायरमैन वीरेंद्र कुमार और ड्राइवर कुलदीप घायल हो गए। सिलेंडर फटने से आग की लपटें निकली, जिससे वीरेंद्र के चेहरे का कुछ हिस्सा झुलस गया। वहीं ड्राइवर कुलदीप के हाथ पर कांच लग गया। उन्हें सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें