सेक्टर-45 स्थित एक स्पेयर पार्ट्स के स्टोर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना करीब 12:30 बजे हुई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-45 में शॉप नंबर 6 में मुकेश कुमार का सिंगला स्पेयर पार्ट्स के नाम से स्टोर है। शुक्रवार को स्टोर बंद था। दोपहर करीब 1:30 बजे मुकेश कुमार को सूचना मिली कि उनके स्टोर से धुआं उठ रहा है।
उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्टोर का शटर खोला तो देखा कि अंदर आग लगी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जब मौके पर पहुंची तब तक आग काफी बढ़ चुकी थी।
स्टोर में रखा काफी सामान जल चुका था। फायर ब्रिगेड ने थोड़ी देर में आग को बुझा दिया। स्टोर मालिक मुकेश ने शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया।