राज्य भर में कच्चे कर्मचारियों, आंगनबाड़ी वर्करों और अन्य संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं की जनसभाओं का विरोध किया जा रहा है। बीते चार दिन से मुख्यमंत्री की मोगा, बरनाला व अन्य इलाकों में जनसभाओं में ईटीटी अध्यापक, बेरोजगार टीचर, कच्चे मुलाजिम अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करके खलल डाल रहे हैं।
दूसरी तरफ, मोहाली जिले में कुछ टीचर अपनी मांगों के समर्थन में पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। शनिवार को पंजाब शिक्षा विभाग का एक टीचर चंडीगढ़ स्थित हाई प्रोफाइल पंजाब एमएलए हॉस्टल में लगे बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। मोहाली जिले में टंकी पर चढ़े टीचरों से मिलने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पहुंच गए, वहीं चंडीगढ़ में अकाली नेता सुखबीर बादल व बिक्रम सिंह मजीठिया ने टावर पर चढ़े अध्यापक से बातचीत की। इस तरह राज्य में टीचरों का विरोध अब सियासी रूप लेने लगा है।