फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बोले- केस दर्ज होने से नहीं डरता हूं, अभी और जगहों पर लगाएंगे ताले

Thu, 29 Feb 2024 05:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना नगर निगम में ताला लगाने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। निगम कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वह मामला दर्ज होने से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
नगर निगम के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद ताला जड़ने के मामले में मामला दर्ज होने के बाद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और जिला प्रधान संजय तलवाड़ ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें सांसद बिट्टू ने साफ तौर पर कहा कि लोगों के लिए निगम मुख्यालय पर ताला जड़ा था। अभी तो सिर्फ नगर निगम को ताला लगाया है कई और जगहों पर भी जल्द ही कांग्रेस ताले जड़ेगी। सरकार चाहे जितने मर्जी मामले दर्ज कर ले कोई फर्क नहीं पड़ता। 

विज्ञापन


लोगों ने ही बनाया है और लोगों के लिए अगर मामला दर्ज करवा भी लिया तो कोई गम नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता और कार्यकर्ता मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से नहीं डरता। सरकार जब मर्जी गिरफ्तार कर ले। सांसद बिट्टू ने यह भी कहा कि हमने तो लोगों के लिए ताला जड़ा लेकिन सरकार की तरफ से इमारतें सील की गईं और उनके अपने ही विधायक ने सील तोड़कर दुकानें खुलवा दीं। सरकारी काम में विघ्न डाला अभी तक कोई मामला दर्ज क्यों नहीं किया?

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मामला दर्ज होना एक मेडल मिलना होता है। सरकार के तानाशाही रवैये से यह साबित हो गया है कि यह वहीं बदलाव है कि लोगों के हक की बात की और मामला दर्ज कर दिया गया। बिट्टू ने कहा कि किसान की गोली मारकर प्रदर्शन के दौरान हत्या कर दी गई। उसके परिवार को इंसाफ दिया नहीं। जीरो एफआईआर दर्ज कर उन्हें चुप करवा दिया गया। वहां मामला दर्ज करते समय टांगे कांपती हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय वह नगर निगम में गए थे तो वहां निगम कर्मचारियों ने पहले ही दो बड़े ताले जड़े थे।

विज्ञापन

उन्होंने उसके ऊपर ताला लगाया है। सांसद बिट्टू ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वह कहां-कहां ताले लगाने से रुकवाएगी। जो नीले कार्ड काटे गए हैं, वहां ताला लगाया जाएगा। बिजली विभाग में काम नहीं हो रहे, वहां ताला लगाएंगे। गलाडा में भ्रष्टाचार पूरा चरम पर है, वहां ताला लगाया जाएगा। सिविल अस्पताल में गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा। वहां बैठे अधिकारियों के दफ्तरों का ताला लगाया जाएगा। बीडीपीओ, आरटीओ, बुढ़ापा पेंशन नहीं मिल रही, वहां दफ्तरों में ताले लगाएं जाएंगे। सरकार कहां-कहां ताले लगाने से रोकेगी।

सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि रोजाना शहर में इतना क्राइम हो रहा है। पुलिस काम नहीं कर रही तो थानों को ताले लगा दे। सरकार ने कहां-कहां भ्रष्टाचार नहीं किया। बुड्ढा दरिया साफ करने के लिए 650 करोड़ रुपये कांग्रेस सरकार के समय रिलीज हुआ, वह खा गए। इनके विधायक सरकारी सीलिंग तोड़ इमारतें खुलवा रहे हैं, तब अधिकारी चुप बैठ गए। माफिया खुद ने बना रखा है। कमिश्नर मुलाजिमों को सील करने के लिए भेजता है और विधायक खुद जाकर सीलिंग तोड़ देता है और अधिकारियों को चेतावनी देकर चला जाता है। उसके लिए मामला दर्ज करने के बजाय जांच कमेटी बैठा दी।
विज्ञापन

सरकार को इलेक्शन के लिए भगोड़ा करार देने वाले सांसद बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता गिरफ्तारी से नहीं डरता। सरकार के पास हथकड़ियां खत्म हो जाएगी लेकिन गिरफ्तारी देने वालों की तादाद नहीं खत्म होगी। अभी पंजाब को लूटने वाले एक भगोड़े का नाम लिया है। अभी तो लिस्ट खोलनी बाकी है। सांसद बिट्टू ने कहा कि इस समय लुधियाना में गुंडाराज चल रहा है। कटर चलाने वालों पर भी मामला दर्ज करे। दिल्ली से आए आदेश पर उन पर मामला दर्ज कर लिया गया।

सांसद बिट्टू ने कहा कि सरकार लूट के लिए पांच सिंगल विंडो खोल रही है। पांच तरीके से लूटपाट हो रही है, जिसमें पहले दिल्ली का हिस्सा जाता है। फिर चंडीगढ़ का, उसके बाद लुधियाना का और विधायकों के बाद वालंटियर लोगों से लूटपाट कर रहे हैं।

सांसद बिट्टू ने कहा कि आंदोलन उनका हक है और वह करते रहेंगे। अकाली दल के समय में भी की थी और दिल्ली में भी करते हैं। कमजोर सरकार ही ऐसे हथकंडे अपनाती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर अधिकारियों में जरा सा भी इंसाफ बचा है तो वह सीलिंग तोड़ कर काम चलाने वाले विधायक के खिलाफ भी कार्रवाई करे। नहीं तो उसके लिए भी आंदोलन किया जाएगा। सरकार एक छोड़ 100 मामले दर्ज कर ले लेकिन लोगों के लिए लड़ना बंद नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें