चंडीगढ़। किराए पर ली गई कार को बिना मालिक की जानकारी के बेचने का मामला सामने आया है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने खरड़ निवासी हरविन्द्र सिंह और मनजिन्द्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। अभी किसी की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
सेक्टर-40बी निवासी निखिल भारद्वाज ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 26 जून 2025 को हरविन्द्र सिंह और मनजिन्द्र सिंह ने उससे संपर्क किया था। दोनों ने 20 दिनों के लिए उसकी मारुति ब्रेजा कार किराए पर ली थी। कार का किराया प्रतिदिन दो हजार रुपये तय हुआ था, लेकिन 20 दिन पूरे होने के बाद कार वापस नहीं की गई। पीड़ित ने जब आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने टालमटोल करनी शुरू कर दी।