फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएचबी के अधिकारियों की बढ़ेगी वित्तीय शक्ति, बोर्ड की बैठक में आएगा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के चेयरमैन समेत विभिन्न अधिकारियों की वित्तीय शक्ति को बढ़ाने की तैयारी चल रही है, ताकि परियोजनाओं पर जल्द काम हो सके। प्रस्ताव के अनुसार चेयरमैन की वित्तीय शक्ति को 30 लाख से एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। इसे नौ मई को होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।इसके अलावा प्रस्ताव के अनुसार चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर की वित्तीय शक्ति को 25 से 50 लाख, सीएचबी सचिव की वित्तीय शक्ति को 20 से 50 हजार और चीफ इंजीनियर की वित्तीय शक्ति को भी 20 से 50 हजार करने की सिफारिश की गई है। सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को पांच हजार रुपये वित्तीय शक्ति देने की सिफारिश की गई है, जिनके पास अभी फिलहाल कोई वित्तीय शक्ति नहीं है। बोर्ड ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि ग्रुप सी और डी के अधिकारियों के लिए सीईओ एक्स-इंडिया लीव को मंजूरी दे सकते हैं, जबकि ग्रुप ए और बी के लिए चेयरमैन एक्स-इंडिया लीव को मंजूरी देंगे।
विज्ञापन

प्रस्ताव के अनुसार चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर और लीगल एडवाइजर आदि अधिकारियों की कैज़ुअल लीव, रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे और स्टेशन लीव स्वीकृत करने की शक्तियां सीईओ काे दी जाएंगी। इसके अलावा चीफ इंजीनियर भी सीनियर आर्किटेक्ट और एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों के लिए कैज़ुअल लीव, रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे और 30 दिनों तक की स्टेशन लीव को स्वीकृत दे सकेंगे। यहां तक कि सचिव भी 30 दिनों तक के लिए सीनियर लॉ ऑफिसर, चीफ अकाउंट्स ऑफिसर और चीफ लाईजन ऑफिसर की छुट्टियों को मंजूरी दे सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें