फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एमसीएम कॉलेज की दूसरी मंजिल से छात्रा ने लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज में बुधवार दोपहर को एक छात्रा ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। कॉलेज परिसर में छात्रा के अचानक नीचे गिरने से हड़कंप मच गया। कॉलेज स्टाफ छात्रा को एंबुलेंस में लेकर तुरंत पीजीआई पहुंचा, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना दोपहर लगभग 12.30 बजे की है। सेक्टर-37 स्थित कस्टम कॉलोनी की रहने वाली अनन्या (21) बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने कॉलेज पहुंची थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटनास्थल का मुआयना और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर घटना हादसा नहीं बल्कि आत्महत्या हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक परीक्षा देने से पहले छात्रा कॉलेज के दूसरी मंजिल पर बाथरूम में गई, वहां रखी एक कुर्सी पर चढ़कर वह बाथरूम में मौजूद खिड़की के रास्ते बाहर छज्जे पर आ गई जहां से गिर गई। पुलिस जांच कर रही है कि आखिरकार छात्रा ने कॉलेज में आकर आत्महत्या क्यों की। पुलिस छात्रा का मोबाइल फोन और डिटेल खंगाल रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन




अनन्या की बुधवार दोपहर दूसरी पारी में परीक्षा थी। अनन्या करीब 12 बजे कॉलेज पहुंची। पेपर देने से पहले वह आर्ट्स ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में गई। वहां रखी एक कुर्सी पर चढ़कर खिड़की के रास्ते बाहर छज्जे पर आ गई, जहां से गिरकर घायल हो गई। अनन्या नीचे खड़ी एक छात्रा के पैरों के पास आकर गिरी तो परिसर में हड़कंप मचा गया। आनन-फानन में काॅलेज स्टाफ छात्रा को एबुलेंस से पीजीआई लेकर पहुंचा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कॉलेज ने छात्रा के छलांग लगाने की जानकारी पुलिस को दी।
सेक्टर-36 थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक छात्रा के पिता मुकेश ने बताया कि सुबह खाना खाने के बाद बेटी पेपर देने कालेज जाने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच वे लुधियाना ड्यूटी पर आ गए थे। दोपहर को बेटी की मौत की सूचना मिली तो वह दंग रह गए।
विज्ञापन


मेडिकल की छात्रा ने सर्जिकल चाकू से हाथ की नस काट किया था सुसाइड
18 अप्रैल 2022 को सेक्टर-22डी स्थित मकान में मेडिकल की पढ़ाई कर रही 21 वर्षीय छात्रा तरुसीखा ने सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले चाकू से दाएं हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला था। वह सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) की छात्रा थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया था कि वह कॉलेज में दूसरा सत्र शुरू हुआ था जबकि वह पहले दिन घर पर ही अकेली थी।



वार्डन से तंग आकर छात्र ने किया था सुसाइड
20 मई 2022 को चंडीगढ़ के एक कॉलेज में पढ़ने वाले 19 वर्षीय एक छात्र ने छात्रावास के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि हॉस्टल वार्डन महीनों से उनके बेटे को परेशान कर रहा था जिससे दुखी होकर बेटे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर वार्डन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें