फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट: एजी हरियाणा और एजी दिल्ली की बीच फाइनल मुकाबला, पहले हाफ तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर

Mon, 04 Apr 2022 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एजी हरियाणा की टीम ने एजी पंजाब की टीम को रोमांचक मुकाबले में एकमात्र गोल (1-0) से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉर्थ जोन हॉकी टूर्नामेंट में सोमवार को एजी हरियाणा और एजी दिल्ली की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हो रहा है। यह मुकाबला सेक्टर 42 में खेला जा रहा है। मैच के पहले हॉफ तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन अकाउंटेंट जनरल हरियाणा की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन


अकाउंटेंट जनरल हरियाणा की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले रविवार को सेक्टर-42 स्थित हॉकी स्टेडियम में हुए। दिन के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एजी हरियाणा की टीम ने एजी पंजाब की टीम को रोमांचक मुकाबले में एकमात्र गोल (1-0) से हराकर फाइनल में जगह बनाई। विजेता टीम से त्रिवेणी प्रसाद ने गोल दागा। दूसरे हाफ में दोनों तरफ से टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। आखिरी मिनट के बाद मैच एजी हरियाणा के पक्ष में गया। दिन के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एजी दिल्ली ने एजी यूपी की टीम को 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें