फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

320 फ्लैटों के लिए सीएचबी का फाइनल ड्रॉ आज

Wed, 09 Jul 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) की ओर से डॉ. अंबेडकर आवास योजना 2009 के तहत एक कमरे के 320 फ्लैटों के लिए प्रस्तावित फाइनल ड्रा वीरवार को होगा। पहले यह ड्रा छह मार्च को होना था। लेकिन, चुनाव आचार संहिता लगने के कारण ड्रा को स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन


इस योजना के लिए योग्य आवेदकों की सूची सीएचबी कार्यालय में लगी है। बुधवार दोपहर बाद सीएचबी के कार्यालय पहुंचे कुछ लोगों को सूची में जब अपना नाम नहीं दिखा तो उन्होंने वहां हंगामा कर दिया

उनका कहना था कि चार महीने पहले निजी सुनवाई के दौरान उन्होंने आपत्ति जताई थी। इसके बाद आश्वासन मिला था कि उनका नाम सूची में जोड़ दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सीएचबी के अधिकारियों से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

आपत्तियां दर्ज के बावजूद नाम नहीं जोड़ा

आवेदक राजकुमार और दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें पहले आश्वासन मिला था कि उनका नाम भी सफल आवेदकों की सूची में जोड़ दिया जाएगा, लेकिन पुरानी सूची ही लगा दी गई।

ऐसे में अब संभावना है कि वीरवार को ड्रा के दौरान भी हंगामा हो सकता है। ध्यान रहे कि सीएचबी ने 24 फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की थी। इस योजना के उन असफल आवेदकों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं, जिनका नाम सफल आवेदकों की सूची में नहीं था।
विज्ञापन

नौ अक्टूबर 2009 को निकाला गया था प्रारंभिक ड्रॉ

सीएचबी की ओर से 415 सफल आवेदकों की सूची तैयार की गई थी, जिनमें से 320 का नाम ड्रा में निकाला जाना है। इन आपत्तियों के बाद सीएचबी की सब कमेटी ने योग्य आवेदकों के नाम की सूची जारी की थी।

इस योजना के तहत जहां 240 फ्लैट अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को अलॉट किए जाने हैं, वहीं 80 फ्लैट सफाई कर्मियों को अलॉट होने हैं।

डॉ.अंबेडकर आवास योजना 2009 के तहत प्रारंभिक ड्रा नौ अक्टूबर 2009 को निकाला गया था। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सेक्टर-38 (वेस्ट), 49 और 50  फ्लैट दिए जाने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें