कली वेख के छेड़ी तां गोडे थल्ले धर लयांगी... गाने के जरिए मनचलों को संदेश देने वाली पंजाबी फिल्म ‘कोलजेट’ में मोरनी और टिक्कर तालों की सुंदरता भी दिखेगी।
मोरनी और टिक्कर तालों में मैं तेरी दीवानी हां, तेरे सपनया दी रानी हां... गाने के लिए पीली सरसों के बीच सीन फिल्माया और टिक्कर तालों में गाने को पूरा किया।
ग्रीन डे फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में प्रेम चोपड़ा मुख्य कलाकार होंगे, जबकि मशहूर हिंदी फिल्मों के गायक कुमार सानू पहली दफा महिला सशक्तिकरण के लिए इस पंजाबी फिल्म में अपनी आवाज देंगे।
फिल्म के निर्देशक जीएस चीमा व सहायक निर्देशक रोहित वोहरा ने बताया कि इस फिल्म की थीम दिल्ली में दामिनी जैसी वीरांगनाओं के मामलों को लेकर मनचलों को कड़ा संदेश देना है।
इसमें प्रेम चोपड़ा, गुगु गिल, विक्टर जेम्स के अलावा मुख्य जोड़ी में गैरी धारीवाल व हरप्रीत को फिल्माया जा रहा है। इस फिल्म का काफी हिस्सा हिमाचल के पालमपुर, धर्मशाला और बठिंडा में भी फिल्माया जाएगा।