फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गवर्नमेंट टीचर संघर्ष की राह पर

Wed, 01 Jan 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट टीचर यूनियन की जिला इकाई के एक दल ने मंगलवार को विधायक बलबीर सिंह सिद्धू से मुलाकात की। इस दौरान जहां उन्होंने अपनी मांगों के बारे में विधायक को बताया।
विज्ञापन


वहीं, एक मांग पत्र भी मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। यूनियन ने साफ किया है कि अगर उनकी मांगों को जल्दी पूरी नहीं की गईं तो टीचर 19 जनवरी को शिक्षामंत्री सिकंदर सिंह मलूका के जिले में झंडा मार्च करेंगे।

जीटीयू की जिला इकाई के मेंबर प्रधान कुलदीप सिंह सिद्धू व महासचिव सुरजीत सिंह की अगुवाई में विधायक से मिले। इस मौके यूनियन के मेंबरों ने विधायक को बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन, हर बार उनकी मांगों को विभाग द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नवंबर में जब मुलाजिमों ने संघर्ष शुरू किया था। उस समय विभाग के अधिकारियों ने मांगों को जल्दी पूरा करने का आश्वासन दिया था।

लेकिन, अभी तक उस पर कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। जीटीयू की प्रमुख मांगों में सीएसएस अध्यापकों की 16 महीनों से रुकी हुई सेलरी रिलीज करवाना है। साथ ही इन अध्यापकों पर टीईटी टेस्ट पास करने की शर्त हटाना है।

एसएसए-रमसा मुलाजिमों को रेगुलर करना। विभिन्न श्रेणियों में टीचरों को प्रमोशन देने समेत कई मांगे शामिल हैं। इस मौके रविंदर सिंह, गुरमनजीत सिंह, ओम प्रकाश, दीदार सिंह, जसमेर सिंह, सुखविंदरजीत सिंह और प्रेम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें