पंजाब साहित्य अकादमी द्वारा चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार मोहन भंडारी पर आधारित फिल्म इंसानी जज्बेयां द चितेरा फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।
इस फिल्म में मोहन भंडारी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। मोहन भंडारी पर आधारित इस फिल्म में दिखाया गया कि उनके सामने क्या चैलेंज आए। मोहन भंडारी की इस फिल्म को भीमिंदर सिंह के निर्देशन में तैयार किया गया है।
इसकी एडिटिंग जेबी सिंह ने की है, जबकि फिल्म के कैमरामैन मनमोहन सिंह हैं। मोहन भंडारी पर आधारित इस फिल्म में उनके जीवन और साहित्य पर चरचा भी दिखाई गई है।
उनकी रचनाओं और लेखों पर डा. सुखदेर सिंह सिरसा, प्रोफेसर राणा नैय्यर, सुशील दोसांझ और डा. दीपक मनमोहन सिंह ने अपने विचार दिए हैं। इस मौके पर डा. भीमिंदर सिंह ने बताया कि यह फिल्म मोहन भंडारी के जीवन के पर खास प्रकाश डालती है। इस दौरान उनकी रचनाओं पर प्रतिक्रिया ली गईं।