फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता धर्मेंद्र और शोले के 'वीरू' अब दिखेंगे नई भूमिका में

Sun, 04 Oct 2015 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शोले के वीरू और बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र अब जल्द ही एक नई भूमिका में दिखाई देंगे। दरअसल बॉलीवुड के वीरू यानी जाने-माने फिल्म स्टार धर्मेंद्र हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने में सरकार का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने वीरवार शाम हरियाणा के पर्यटन मंत्री रामबिलास शर्मा से एक शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने वर्तमान हरियाणा सरकार की हाल ही में लागू की गई विभिन्न परियोजनाओं के बारे जानकारी ली।

शर्मा ने बॉलीवुड स्टार का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि धर्मेंद्र जैसे सुपर स्टार से मिलने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यदि वे चाहेंगे तो हरियाणा सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने व अन्य सामाजिक कार्यों के लिए उनकी सेवाएं ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन में राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने बड़ी परियोजनाएं

बातचीत के दौरान शर्मा ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने की दृष्टि से बड़ी परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। एक ओर जहां केंद्र सरकार की अंतरराष्ट्रीय कृष्णा सर्किट के तहत कुरुक्षेत्र से यमुनानगर आदि बद्री तक पर्यटन की योजनाएं बनाई जा रही हैं।

वहीं कालका से कलेसर तक ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने की एक व्यापक परियोजना भी तैयार की जा रही है। इसके अलावा, भारतीय संस्कृति की पहचान सरस्वती नदी का उद्गम स्थल भी यमुनानगर जिले में मिला है, जिसको सरकार ने सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का गठन कर एक यादगार स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़, मुख्य सचिव डीएस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजीव कौशल, पंचकूला के एमएलए ज्ञान चंद गुप्ता और माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक एमएल कौशिक उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें