फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकएंड पर छुट्टियां मनाने शिमला जाना चाहते हैं तो पढ़ें गुड न्यूज

Sun, 04 Oct 2015 02:42 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वीकएंड पर छुट्टियां बिताने के लिए शिमला जाना चाहते हैं। तो यह गुड न्यूज कर रहा आपका इंतजार। दरअसल कालका से शिमला ट्रेन से जाने वाले सैलानियों के लिए वीरवार से कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर तीन नए चार्टर्ड कोच की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तरी रेलवे ने आरए 100 (रेल मोटर कार), आरए-200 सहित झरोखा नाम से तीन नए चार्टर्ड कोच कालका से शिमला व शिमला से कालका के लिए चलाए जाने की तैयारी है।

इनकी बुकिंग वीरवार से शुरू हो गई है। आरए-100 में 8 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। वहीं आरए-200 में 9 व झरोखा में 8 लोग बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

बुकिंग रेलवे स्टेशन के साथ-साथ IRCTC की वेबसाइट से भी

आरए-100 में 8 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। वहीं आरए-200 में 9 व झरोखा में 8 लोग बैठ सकेंगे। इन चार्टर्ड कोच की बुकिंग रेलवे स्टेशन के साथ-साथ आईआरसीटीसी से भी की जा सकेंगी। वहीं इसकी बुकिंग के लिए 4 हजार रुपये सिक्योरिटी भी ली जाएगी।

यह होगा किराया (राउंड ट्रिप)
आरए-100- 36 हजार रुपये
आरए-200- 27 हजार रुपये
झरोखा-  29 हजार रुपये

दिनेश कुमार डीआरएम, अंबाला मंडल ने बताया कि वीरवार से तीन चार्टर्ड कोच की कालका से शिमला के लिए बुकिंग शुरू  कर दी है। इसके लिए बुकिंग रेलवे स्टेशन के साथ-साथ आईआरसीटीसी की वेबसाइट से भी की जा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें