फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजीठा में कांग्रेस प्रत्याशी से भिड़े मजीठिया, खूब हुई तू-तू... मैं-मैं

Sat, 04 Feb 2017 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
मजीठा में प्रत्याशियों की झड़प
विज्ञापन
मजीठा से अकाली प्रत्याशी बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस प्रत्याशी सुखजिंदर राज सिंह (लाली मजीठिया) के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन


लाली मजीठिया ने बिक्रम सिंह मजीठिया पर अपने समर्थकों समेत वोट डालने आए लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया वहीं मजीठिया ने कहा कि कुछ गलत हो रहा है तो शिकायत करे, पोलिंग बूथ पर हंगामा करने से कुछ नहीं होगा। 

विवाद तब शुरू हुआ जब लाली मजीठिया को किसी ने बताया कि मजीठिया मजीठा पोलिंग बूथ पर अपने समर्थकों के साथ उन लोगों को धमका रहे हैं जो कांग्रेस बूथ से मतदान की पर्ची लेकर जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मजीठिया बोले, गलत हो रहा है तो शिकायत करो

बिक्रम मजीठिया
इस पर लाली मजीठिया अपने समर्थकों के साथ बूथ पर पहुंचे। मजीठिया और लाली मजीठिया आमने-सामने हुए तो दोनों के बीच बहस हो गई। 

लाली मजीठिया ने कहा कि पोलिंग बूथ पर लोगों को धमकाना बंद करें। हारण वेले रोई दा नई। 

जबकि मजीठिया गुस्से में बस यही कहते रहे कि अगर गलत हो रहा है तो शिकायत करें। दोनों के बीच वाकयुद्ध का वीडियो सोशल मीडिया में पल भर में वायरल हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें