फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: हरियाणा के 50 हजार पुलिस कर्मचारियों को मिलेगा मोबाइल रिचार्ज भत्ता, पूर्व सीएम मनोहर लाल ने की थी घोषणा

Tue, 11 Jun 2024 11:43 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने पुलिस कर्मचारियों की मांग को पूरा करते हुए मोबाइल फोन भत्ता देने का एलान किया है। करीब 50 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा। पहली मार्च से मोबाइल भत्ता लागू होगा।
विज्ञापन
Haryana Police - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों के बाद हरियाणा सरकार लंबित मामलों को निपटाने में जुट गई है। लंबे समय से अटकी पुलिस कर्मचारियों की मोबाइल रिचार्ज भत्ते की फाइल को वित्त विभाग ने मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश के 50 हजार पुलिस कर्मचारियों को प्रति माह रैंक के हिसाब से 200 रुपये से लेकर 400 रुपये का मोबाइल रिचार्ज भत्ता दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले को वित्त विभाग ने अपनी स्वीकृति दे दी है। पहली मार्च से मोबाइल भत्ता लागू होगा।

विज्ञापन


गृह सचिव की ओर से जारी पत्र के मुताबिक सिपाही और मुख्य सिपाही (हेड-कांस्टेबल) को मोबाइल रिचार्ज के लिए 200 रुपये की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही एएसआई (अतिरिक्त उप निरीक्षक) को 250 रुपये, उप निरीक्षक को 300 रुपये और निरीक्षक को 400 रुपये मोबाइल रिचार्ज भत्ता दिया जाएगा। पुलिस कर्मचारियों का तर्क था कि उनको जांच के मामले में निजी फोन से कॉल करनी पड़ती हैं और इससे उनका खर्च अधिक आता है। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 26 जून 2023 को भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें