फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महाराजा अग्रसेन प्राइज मनी मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में जोरदार मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 5वें महाराजा अग्रसेन प्राइज मनी मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में वीरवार को मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। 25 से 28 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के पहले दिन अलग अलग आयु वर्गों में मुकाबले खेले गए।

मेंस सिंगल्स 35 आयु वर्ग में केवल पटेल गुजरात ने मुकेश राणा को हराया। महेश परेवा राजस्थान और परविंदर पाल सिंह पंजाब ने भी सीधे सेटों में जीत दर्ज की। चंडीगढ़ के मयंक गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के भूपिन शर्मा को आसानी से मात दी। अमित सरोच दिल्ली ने तीन सेट के कड़े मुकाबले में रवि मल्होत्रा को हराया। पार्थ पटेल गुजरात ने संघर्षपूर्ण मैच में अंकुर चड्ढा को पराजित किया।
विज्ञापन


मेंस सिंगल्स 40 वर्ग में सचिन वाधवान हरियाणा और विनय ठाकुर हिमाचल प्रदेश ने जीत के साथ शुरुआत की। भारत राजन दिल्ली को वाकओवर से जीत मिली। अनिकेत पंजाब और विक्रम सिंह चौहान राजस्थान ने भी अगले दौर में प्रवेश किया। चंडीगढ़ के योगेश चौहान ने रोमांचक मुकाबले में सुनील करावसरा को हराया।
विज्ञापन

मेंस सिंगल्स 45 वर्ग में नीरज अरोड़ा उत्तर प्रदेश और रुद्र कौशिक आरबीआई ने दमदार जीत दर्ज की। रामिंदर सिंह चंडीगढ़ और दीप चंद्र पांडे उत्तराखंड ने भी अपने मुकाबले जीते। 50 आयु वर्ग में सुनील धीमान हरियाणा अर्जुन सिंह उत्तर प्रदेश और डी के जोशी उत्तराखंड ने आसान जीत दर्ज की। टूर्नामेंट के मुकाबले अगले तीन दिनों तक जारी रहेंगे। दर्शकों को आगे और भी रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें