फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: ट्रेन से उतर रही महिला यात्री का पैर फिसला, प्लेटफार्म से पटरी पर गिरी, रफ्तार से ट्रेन भी गुजर गई

Thu, 02 Mar 2023 01:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

यह घटना धक्का कॉलोनी निवासी बंतो देवी के साथ हुई है। वह अमरपाली एक्सप्रेस (15708) में जालंधर से लुधियाना आई थी। वह ट्रेन रुकने से पहले ही उतरने लगी और प्लेटफार्म से फिसलकर पटरी पर गिर गई। वह प्लेटफार्म की दीवार और पटरी के बीच फंस गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद महिला को अस्पताल ले जाते आरपीएफ कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की जल्दबाजी में एक महिला यात्री का पैर फिसल गया। वह प्लेटफार्म पर गिरने के बाद चलती ट्रेन के नीचे जा गिरी। ट्रेन अपनी पूरी रफ्तार के साथ महिला के ऊपर से गुजर गई। हादसे में महिला की जान बच गई है।

विज्ञापन


यह घटना धक्का कॉलोनी निवासी बंतो देवी के साथ हुई है। वह अमरपाली एक्सप्रेस (15708) में जालंधर से लुधियाना आई थी। वह ट्रेन रुकने से पहले ही उतरने लगी और प्लेटफार्म से फिसलकर पटरी पर गिर गई। वह प्लेटफार्म की दीवार और पटरी के बीच फंस गई। इसके बाद उसके ऊपर से चलती ट्रेन के पांच डिब्बे गुजर गए लेकिन वह सही सलामत बच गई। हालांकि इस हादसे के दौरान महिला को चोट जरूर आई लेकिन जान बच गई। ट्रेन रुकने पर आरपीएफ के एएसआई कपिल देव और विनोद कुमार ने यात्रियों की सहायता से महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।

बचाव कार्य में जुटे युवक भी बाल-बाल बचे
ट्रेन के नीचे से महिला को बाहर निकालने के लिए तीन युवक आगे आए और आरपीएफ के साथ मिलकर बचाव कार्य में जुट गए। वह महिला को पटरी से बाहर धकेलकर खुद बाहर निकलने ही वाले थे कि ड्राइवर ने ट्रेन चला दी। ट्रेन चलते होते ही स्टेशन पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर अंदर बैठे यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन को रोका और तीनों युवक बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें