फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: मोगा में सड़क के गड्ढे ने ली महिला कबड्डी खिलाड़ी की जान, टूर्नामेंट में भाग लेने जा रही थी

Fri, 08 Dec 2023 01:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मृतक महिला के शव को अस्पताल में लाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। इस संबंध में मृतका के रिश्तेदार निर्भय सिंह ने बताया कि जसवीर कौर की शादी करीब दो वर्ष पहले मंगेवाला के रहने वाले गुरचरण सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा जिले के गांव मांगेवाला से अपने ससुर के साथ कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने जा रही दो माह की गर्भवती कबड्डी खिलाड़ी स्कूटी के सामने गड्ढा आने से हादसे का शिकार हो गई और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


महिला के शव को अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। इस संबंध में मृतका के रिश्तेदार निर्भय सिंह ने बताया कि जसवीर कौर की शादी करीब दो वर्ष पहले मंगेवाला के रहने वाले गुरचरण सिंह के साथ हुई थी। वह कबड्डी की अच्छी खिलाड़ी थीं। 

जसवीर कौर ने पिछले वर्ष शिरोमणि अकाली दल की ओर से करवाए गए कबड्डी टूर्नामेंट में वर्ल्डकप जिताने में अपना योगदान दिया था। वह अपने ससुर रणजीत सिंह के साथ बुधवार को गांव से अपनी स्कूटी पर तलवंडी भाई में होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पार करते वक्त उनकी स्कूटी का अगला टायर गड्ढे में चला गया। इस कारण जसवीर कौर सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर ट्राली के टायरों के चपेट में आ गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थाना सदर की महिला एएसआई वीरपाल कौर ने बताया कि उन्होंने  पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें