फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी फरमानः कन्या भ्रूण हत्या हो रही हो तो इस नंबर पर कॉल करें

Thu, 22 Sep 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
female foeticide - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कन्याभ्रूण हत्या को लेकर पंचकूला जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए जिला प्रशासन की उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि जिले में अल्ट्रा साउंड मशीनों की लगातार चेकिंग करें। इसके साथ ही यह भी तय किया जाना चाहिए कि कहीं भ्रूण हत्या न हो।
विज्ञापन


डा. गरिमा मित्तल ने  जिला सचिवालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को लिंगानुपात के सुधारीकरण की दिशा में आवश्यक दिशा  निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह के मंगलवार को पीएनडीटी के संबंध में वह स्वयं बैठक करेंगी और संबंधित अधिकारियों द्वारा कन्या भ्रूण हत्या उन्मूलन की दिशा में किए गए प्रयासों की प्रगति की समीक्षा भी  करेंगी। 

उन्होंने यह निर्देश दिए कि जिन गांवों में लिंगानुपात की दर काफी कम है, उन गांवों में विशेषतौर पर स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि लिंग जांच  कराने वाले लोगों की सूचना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, सीडीपीओ व डाक्टरों के पास होती है। इसलिए वे प्राथमिकता के आधार पर इस दिशा  में पुलिस के साथ तालमेल करके रेड करें। उन्होंने आम लोगों से इस संबंध में जानकारी देने के लिए नंबर लैंडलाइन नंबर 2568313 जारी किया। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा और यदि दी गई सूचना सत्य पाई गई तो उसे सरकार सम्मानित करेगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें