कार्निवाल देखने पहुंचे राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का 7 दिवसीय हेल्थ वेल्थ हैप्पीनेस कार्निवाल शुरू हो गया है। पहले दिन गवर्नर सोलंकी पहुंचे। सेक्टर-34 के ग्राउंड में शुरू हुए इस कार्निवाल का वीरवार को हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर अमीर चंद ने कहा कि यहां पर आकर हर व्यक्तिको खुशी और शांति का अनुभव करेगा। उन्होंने कहा कि यहां विशेष शांति का कक्ष बनाया गया है।
इसमें लोगों को परमात्म शक्तियों से अपने जीवन को खुशियों से भरपूर करना सिखाया जाएगा। राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यह कार्निवल का बहुत ही अच्छा है। उन्होंने कहा कि इसमें मानवता के दिव्य भूत काल, वर्तमान काल की परिस्थितियां और श्रेष्ठ भविष्य काल को बहुत ही सुंदर तरह से दर्शाया गया है।
हेल्थ वेल्थ और हैप्पिनेस की प्राप्ति के लिए क्या श्रेष्ठ पुरुषार्थ करना चाहिए वह भी आकर्षित चित्रों से स्पष्ट किया गया है। आध्यात्मिकता भारतीय संस्कृति का मूल आधार है। मानव ईश्वर की श्रेष्ठ रचना है और चारित्रिक और नैतिक मूल्य मानव जीवन का श्रेष्ठ शृंगार है। उन्होंने कहा कि यहां पर मैंने देखा कि जहां एक तरफ बच्चों को ध्यान में रखकर उनके लिए वैल्यूज गेम्स का प्रबंध किया गया है।
वही युवाओं के लिए प्रेरक सामग्री है और बुजुर्गों के लिए अध्यात्मिक ज्ञान के लिए बहुत कुछ है। कप्तान सिंह सोलंकी ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आयोजकों को इसके लिए बधाई दी है। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी चंडीगढ़ जोन की डायरेक्टर बीके उतरा दीदी, जींद जोन की डायरेक्टर बीके विजया दीदी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। मंच संचालन सीनियर राजयोग टीचर बीके अनीता बहन ने किया।