फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जानकी दास हत्याकांड सुलझाने वाली टीम का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल हॉल के कैशियर जानकी दास हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाली चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम को शनिवार को सम्मानित किया गया। सेक्टर-26 पुलिस लाइन में आयोजित जन संपर्क सभा के दौरान पुलिस महानिदेशक डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने टीम के सदस्यों को फर्स्ट क्लास सर्टिफिकेट और 30-30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन

इस ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने किया था। टीम में इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों, नरेंद्र पटियाल, चिरंजी लाल और जसपाल भुल्लर भी शामिल रहे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल शूटर आर्यन, सन्नी और अमित को गिरफ्तार किया था। इस अवसर पर डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने से पूरे पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने ऑपरेशन सेल की त्वरित और प्रभावी जांच की सराहना करते हुए इसे पेशेवर पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें