फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल को मिला फीडबैक, कैसे हारी कांग्रेस

Tue, 10 Jun 2014 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के कारणों की पड़ताल के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सोमवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्राथमिक फीडबैक दिया। कमेटी के चेयरमैन और हिमाचल के समाज कल्याण मंत्री धनीराम शांडिल्य की अगुवाई में पांचों सदस्यों ने शाम साढ़े चार बजे राहुल से मुलाकात की। उन्होंने पंजाब के नेताओं से हुई बातचीत के आधार पर प्रारंभिक फीडबैक दिया। राहुल ने उन्हें कहा कि वे बाकी नेताओं से भी बात करें और विस्तृत रिपोर्ट दें।
विज्ञापन


कमेटी ने राहुल को बताया कि व्यस्तता के चलते अभी कुछ हारे उम्मीदवारों के साथ बातचीत नहीं हो सकी है। जिनमें अंबिका सोनी, परनीत कौर और सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ शामिल हैं। जिन हारे उम्मीदवारों से बात हुई है, उन्होंने आरोप लगाया है कि कई विधायक और जिला प्रधान व अन्य नेता वीआईपी हलकों में व्यस्त रहे, जिसके चलते पार्टी की हार हुई।

इन वीआईपी हलकों में कैप्टन अमरिंदर सिंह और अंबिका सोनी के हलके शामिल थे। सूत्र बताते हैं कि कमेटी के सामने एक उम्मीदवार ने यहां तक कहा कि कांग्रेसियों ने ही आम आदमी पार्टी के हक में वोट डलवाए। इस फीडबैक से कमेटी ही नहीं, हाईकमान भी हैरान है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राहुल ने कमेटी से कहा है कि वे जल्द से जल्द बाकी नेताओं से बातचीत करें। जिसके बाद ही वे किसी नतीजे पर पहुंच सकेंगे। उसके आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। ताकि उसी के आधार पर सूबे में पार्टी के संगठन के पुनर्गठन पर विचार किया जा सके। या जो भी कदम उठाने हैं, उठाए जा सकें।

गौरतलब है कि चुनाव में हार के बाद कैप्टन अमरिंदर गुट ने प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा पर इस्तीफे का दबाव बना दिया था। दोनों गुटों में जुबानी जंग तेज हो रही थी। जिसके बाद हाईकमान ने दोनों को शांत रहने का इशारा देते हुए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई थी, जिसमें सभी मेंबर पंजाब से बाहर के हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें