फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का डर.. सेक्टश्र- 26 मंडी में उमड़ी भीड़, वेंडरों ने वसूले मनमाने दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लंबे समय तक कर्फ्यू की सूचना मिलते ही सेक्टर- 26 मंडी में मंगलवार सुबह काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इस दौरान सब्जी व फलों के वेंडरों ने मनमाने दाम वसूले। लोग भी मजबूरी में एक दाम में ज्यादा से ज्यादा माल खरीदकर घर ले गए। आढ़तियों ने बताया कि आज सब्जी व फल बिल्कुल भी नहीं बचे। मोहाली में मंडी बंद होने का असर भी यहां दिखा।
विज्ञापन

तीन दिनों तक सुनसान रहने के बाद मंडी में एक बार फिर से भीड़ उमड़ी। सुबह 5 बजे से मंडी में काफी संख्या में लोग पहुंचे। हमेशा की तरह वहां बिना मास्क व शारीरिक दूरी के लोग दिखे। हालांकि पुलिस ने सख्ती करने अवैध रूप से बैठे वेंडरों को भगाया, लेकिन वेंडर फिर से आकर बैठ गए। पुलिस दिनभर गस्त करती रही, लेकिन वेंडर अपना सामान लेकर हट जाते और फिर आ जा रहे थे। उधर, मोहाली मंडी बंद होने से वहां के लोग भी मंडी में पहुंचे थे।
स्क्रीनिंग शुरू हुई, लेकिन भीड़ से बिगड़ी अव्यवस्था
मंडी में चारों द्वार पर कमेटी की ओर आए स्क्रीनिंग की व्यवस्था शुरू की गई थी। द्वार पर एक सुरक्षाकर्मी को मशीन के साथ तैनात किया गया था, लेकिन भीड़ के कारण व्यवस्था चल ही नहीं पाई। कुछ लोगों की स्क्रीनिंग होती, तब तक अन्य लोग ऐसे ही निकल जा रहे थे।
विज्ञापन

आढ़तियों ने बांटे मास्क
अरिहंत वेजिटेबल व फल आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव कस्तूरी लाल शर्मा ने बताया कि जागरूकता के अभाव में वेंडर मास्क नहीं लगाते हैं। इसलिए वेंडरों को मास्क भी वितरित किए गए। साथ ही उन्हें हाथ भी सैनिटाइज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें