फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को दाखिला प्रक्रिया के लिए ग्रीष्मावकाश में भी आना होगा स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को सभी सरकारी स्कूल और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में आठ मई से ग्रीष्मावकाश की आधिकारिक रूप से घोषणा की। स्कूलों में आठ मई से आठ जून तक एक माह का ग्रीष्मावकाश किया गया है, लेकिन पत्र में लिखा है कि सरकारी स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया और दसवीं का परीक्षा परिणाम बनाने में लगे शिक्षकों को स्कूल आना होगा।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक माह पहले ग्रीष्मावकाश किया जा रहा है। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जिन शिक्षकों की कोरोना में ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें भी ड्यूटी पर जाना होगा। इसके अलावा 45 वर्ष से ऊपर के सभी शिक्षक चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से भेजे गए निर्देशों के अनुसार खुद का टीकाकरण करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें