फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसी मित्तल ट्रॉफी: जालंधर जीता, चंडीगढ़ हारा

Fri, 24 Oct 2014 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एफसी मित्तल ट्राफी में जालंधर को जीत और चंडीगढ़ को हार का सामना करना पड़ा। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में जालंधर ने अमृतसर को 4 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए अमृतसर ने 49.3 ओवर में 245 रन बनाए। रोशन मरवाहा ने सबसे अधिक 63 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रगट सिंह ने 36 रन देकर 4 विकेट, नवदीप सिंह ने 70 रन देकर 3 विकेट, योगेश कुमार ने 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


रनाें का पीछा करने उतरी जालंधर की टीम ने 6 विकेट पर 278 रन बनाकर मैच को जीत लिया। तरुवर कोहली ने 54 रन, हिमांशु ने 53 रन, प्रगट सिंह 44 रन रन बनाए। गेंदबाजी में अमृसर से चरणजीत ने 4 और विनय ने 2 विकेट लिए।

वहीं, रोपड में खेेले गए मुकाबले में लुधियाना ने चंडीगढ़ को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले खेलते हुए चंडीगढ़ की टीम 181 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से मनन वोहरा ने सबसे अधिक 37 रनाें की पारी खेली।
विज्ञापन


गेंदबाजी में सुखजिंदर सिंह ने 31 रन देकर 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुधियाना की टीम ने 35.2 ओवर में 2 विकेट पर 183 रन बनाकर मैच को जीत लिया। सन्नी ने 79 रनाें की शानदार मैच विजेता पारी खेली। गेंदबाजी में चंडीगढ़ से अर्पित और गुरिंदर ने एक-एक विकेट झटका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें