फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टरों की दीपावली रोशन, मिला तोहफा

Wed, 22 Oct 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में रमसा अधीन स्कूलों के लिए नियुक्त किए गए 219 हेड मास्टरों को शिक्षा विभाग ने दीपावली का उपहार दे दिया है। नियुक्ति पत्र के साथ ही इन्हें अपनी पसंद के स्टेशन मौके पर ही अलॉट किए गए।
विज्ञापन


शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि विभाग ने हाल ही में रमसा अधीन हाईस्कूलों के लिए हेडमास्टरों का चयन किया था। इन सभी को नियुक्ति पत्र देने और स्टेशन अलॉट करने के लिए बुलाया गया था। प्रक्रिया के दौरान एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। इस स्क्रीन पर सभी चुने गए हेड मास्टरों को खाली स्टेशन दिखाए गए।

इसके बाद इन सभी से उनकी पसंद के स्टेशन के बारे में जानकारी मांगी गई और फिर उन्हें उनकी मर्जी के मुताबिक स्टेशन अलॉट कर दिए गए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉ. चीमा ने सभी नए हेडमास्टरों को नई जिम्मेवारी के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने दिवाली और बंदी छोड़ दिवस पर पंजाब वासियों, खासकर शिक्षक भाईचारे को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को भी सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें