फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे की छत गिरने से बाप-बेटे की मौत, दूसरा बेटा भी गंभीर

Thu, 13 Jul 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
कमरे की छत गिरने से बाप-बेटे की मौत
विज्ञापन
घर के खस्ताहाल होेने पर बुधवार सुबह छत गिरने से कमरे में सो रहे मजदूर और उसके बेटे की मौत हो गई। हादसे में दूसरा बेटा घायल हो गया है। 
विज्ञापन


स्थानीय मोदी मिल के पास धानक बस्ती में पप्पू राम (40) अपने परिवार के साथ घर के एक कमरे में सो रहा था। सुबह अचानक कमरे की छत गिर गई, मलबे में दबने से पप्पू राम और उसके दोनों बेटे अरमान व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला निवासियों ने परिवार को मलबे से निकालकर सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पप्पू राम और उसके बेटे अरमान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना के समय पप्पू रानी की पत्नी रेखा रानी पानी लेने बाहर गई थी। मोहल्ला निवासी बुद्ध राम, शमशेर सिंह, केवल कृष्ण और अशोक कुमार ने मांग की है कि उक्त परिवार की आर्थिक मदद की जाए और रेखा रानी को सरकारी नौकरी दी जाए।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें