फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मान के मंत्री का बयान- 'खुद की गलती से हुई मूसेवाला की मौत', भड़के पिता ने कहा- सत्ता हमेशा नहीं रहती

Sun, 12 Mar 2023 08:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पिता बलकौर सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की साजिश रचने वाला गोल्डी बराड़ भी मान चुका है कि मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने की सूचना मिलने के बाद ही उसको मारने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि अपने पुत्र के कत्ल का इंसाफ लेने के लिए वह फिर विधानसभा जा सकते हैं।
विज्ञापन
पिता बलकौर सिंह और सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के बयान पर सख्त एतराज जताया। उन्होंने कहा कि मंत्री सत्ता के नशे में बोल रहे हैं। कम से कम उस मंत्री को ऐसी बेतुकी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए, जिसके पिता ने खुदकुशी की हो। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को घर मिलने पहुंचे बेटे के प्रशंसकों से कहा कि सत्ता हमेशा नहीं रहती। जिम्मेदार मंत्री को ऐसी बेतुकी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। दरअसल, मंत्री अमन अरोड़ा ने बयान दिया था कि मूसेवाला की मौत खुद की गलती से हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा से सवाल किया कि अगर मूसेवाला अपनी सुरक्षा घर छोड़ने की गलती कर मौत के मुंह में चला गया तो सरकार बताए कि उसके कातिल की साजिश रचने वाले व्यक्ति को अब तक क्यों नहीं पकड़ा गया? अब तक सरकार ने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार को गिरफ्तार क्यों नहीं किया? वह मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के पास सैकड़ों बार उसका नाम ले चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की साजिश रचने वाला गोल्डी बराड़ भी मान चुका है कि मूसेवाला की सुरक्षा वापस लेने की सूचना मिलने के बाद ही उसको मारने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि अपने पुत्र के कत्ल का इंसाफ लेने के लिए वह फिर विधानसभा जा सकते हैं।
विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह ने मानसा में आम आदमी पार्टी के दो नेताओं की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर तंज कसा और कहा कि अगर इन व्यक्तियों की जगह मानसा के लोगों ने सिद्धू मूसेवाला को चुना होता तो शायद आज वह हमारे बीच होता। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही सारे नेताओं की करतूत सामने आ जाएगी। उन्होंने वीडियो वायरल होने के मामले में आप नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें