फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी बार बेटी होने पर पिता ने खाया जहर, अस्पताल में तोड़ा दम

Mon, 06 Aug 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

थाना सादिक के गांव मराड़ में अपने घर दूसरी लड़की के पैदा होने पर मानसिक रूप से परेशान हुए युवक ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान संदीप सिंह (28) पुत्र रेशम सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संदीप सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था। करीब पांच वर्ष पहले उसका विवाह गांव गोलेवाला (फरीदकोट) निवासी रमनदीप कौर के साथ हुआ था। करीब ढाई वर्ष पहले उनके घर एक लड़की ने जन्म लिया था और बीती 31 जुलाई को फिर दोबारा उसके घर एक कन्या ने जन्म लिया।

मृतक संदीप के पिता रेशम सिंह ने पुलिस को बताया कि दूसरी लड़की पैदा होने पर संदीप परेशान हो गया। शनिवार को संदीप ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। उसे तुरंत फरीदकोट के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें