फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार लाख लेकर थमाया नकली वीजा

Sun, 14 Sep 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला गांव लोहार माजरा निवासी जोरा सिंह की शिकायत पर गांव बडाली आला सिंह हालिया पता मोहाली निवासी नेत्र सिंह चौहान पर दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना फतेहगढ़ साहिब के इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने बताया कि जोरा सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि नेत्र सिंह ने उसके बेटे जसनबीर सिंह और भांजे जसलीन सिंह को कनाडा भेजने के लिए प्रति व्यक्ति बीस लाख रुपये में बात तय की थी।

जिसके तहत नेत्र सिंह ने उनसे पांच लाख रुपये और जसनबीर सिंह व जसलीन सिंह के पासपोर्ट देने को कहा। बात तय होने के बाद नेत्र सिंह ने 28 मई 2013 को पांच लाख रुपये और दोनों बच्चों के पासपोर्ट दे दिए।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद ही नेत्र सिंह ने जसनबीर सिंह और जसलीन सिंह के वीजा और वर्क परमिट की फोटो कापियां दे दी। जोरा सिंह ने बताया कि जब उन्होंने वीजा और वर्क परमिट की फोटो कापियों की जांच करवाई तो वह नकली निकली।

उन्होंने नेत्र सिंह से पैसे लौटाने की मांग की, जिस पर उसने उन्हें पचास हजार रुपये तो लौटा दिए, लेकिन बाकी साढ़े चार लाख रुपये लौटाने में आना कानी करने लगा। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत फतेहगढ़ साहिब पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद नेत्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें