पंचकूला। श्री माता मनसा देवी स्थित गोधाम में चल रही राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबलों में जीत के लिए खिलाड़ी जोश में दिखाई दिए। वहीं, फतेहाबाद के साकेत ने 17 और 19 वर्ष वर्ग में जीत हासिल कर स्वर्ण जीता। विजेता खिलाड़ियों को टेबल टेनिस एसोसिएशन पंचकूला की ओर से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के महासचिव नलिन सोमानी ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कों के 11 वर्ष आयु वर्ग के फाइनल में जींद के कृशिव ने फरीदाबाद के हार्दिक नरूला को 3-1 से हराया। 13 वर्ष आयु वर्ग में फरीदाबाद के वत्सल डुकलान ने रेवाड़ी के पारस यादव को 3-0 से हराया। 15 वर्ष आयु वर्ग में गुरुग्राम के रोनाल्ड ने गुरुग्राम के रुशीकेश जगताप को 3-1 से हराया। 17 वर्ष आयु वर्ग में फतेहाबाद के साकेत ने रोहतक के निकुंज को 3-2 से हराया। 19 वर्ष आयु वर्ग मुकाबले में फतेहाबाद के साकेत ने गुरुग्राम के रिशभ मयंक को हराया। 40 से ज्यादा आयु वर्ग मुकाबले में यमुनानगर के अनूप केसी ने रोहतक के विकास सैनी को हराया। 50 से ज्यादा आयु वर्ग मुकाबले में गुरुग्राम के हिमांश नलिन सोमानी को 3-2 से हराया।
जींद की अवनी दुआ ने फरीदाबाद की मानवी को हराया
महिलाओं के मुकाबले में 11 वर्ष आयुवर्ग में जींद की अवनी दुआ ने फरीदाबाद की मानवी बामल को 3-1 से हराया। 13 वर्ष आयु वर्ग मुकाबले में जींद की प्रागन्या ने भिवानी की अवनी दुआ को 3-1 से हराया। 15 वर्ष आयु वर्ग मुकाबले में गुरुग्राम की तन्मयी ने गुरुग्राम की चैतन्या को 3-2 से हराया। 17 वर्ष आयु वर्ग मुकाबले में गुरुग्राम की तन्मयी ने फरीदाबाद की सानवी को 3-2 से हराया। 19 वर्ष आयु वर्ग मुकाबले में फरीदाबाद की प्रथकी चक्रवर्ती ने कुरुक्षेत्र की स्नेहा भूमिक को 4-1 से हराया। नलिन सोमानी ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।