पंचकूला। पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए चंडीगढ़ जंक्शन से 25 मई को स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04528 का संचालन किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि सांतरागाछी स्पेशल रेलगाड़ी 25 मई को चंडीगढ़ से रात 11.30 बजे प्रस्थान कर यात्रा के तीसरे दिन सुबह 08.30 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। वातानुकूलित और शयनयान श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी रास्ते में अंबाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, प्रतापगढ़, वाराणसी, गया, नेताजी सुभाष चंद बोस जंक्शन गोमोह, पुरुलिया, टाटानगर और खड़गपुर जंक्शन पर ठहरेगी।