फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम चुनाव में फासवेक भी उतारेगा अपने उम्मीदवार

Mon, 21 Mar 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फासवेक कांग्रेस और भाजपा को मुश्किल में डालने की रणनीति तैयार कर रहा है। फासवेक के कई पदाधिकारी और सदस्य चाहते हैं कि इस साल के अंत में होने वाले नगर निगम चुनाव में फासवेक भी अपने उम्मीदवार में उतारे। यह बात रविवार को सेक्टर-21 में हुई फासवेक की बैठक में सेक्टर-15 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने रखी।
विज्ञापन


इसका कमलजीत पंछी और सेक्टर-38 निवासी पकंज गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने इस का समर्थन किया। सदस्यों ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा रेजिडेंट्स से वोट ले लेते हैं। लेकिन वोट लेने के बाद उन्हें भूल जाते हैं। ऐसे में जब शहरवासी पार्षद चुनते हैं तो वह क्यों न अपनों में से ही उम्मीदवार मैदान में उतारें।

फासवेक के सलाहकार कमलजीत पंछी ने सलाह दी कि एक ग्रुप बनाया जाए। जिसमें व्यापार मंडल और सीएचबी रेजिडेंट्स फेडरेशन को शामिल किया जाए। यह समूह सभी वार्डों के उम्मीदवारों के नाम तय कर उन्हें मैदान में उतारे। सुरेंद्र शर्मा और कमलजीत पंछी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पार्षद अपने राजनीतिक दलों के निर्देश पर ही काम करता है जिस कारण गुटबाजी हावी रहती है।
विज्ञापन


जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ता है। ऐसे में राजनीति गर्माने से शहर के काम प्रभावित होते हैं। अगर फासवेक अपने उम्मीदवार जीताएगी तो राजनीति नहीं होगी। मालूम हो कि साल के अंत में नगर निगम चुनाव होंगे। इस समय शहर में 26 वार्ड हैं और रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से कोई भी चुनाव नहीं जीत सकता है। फासवेक के तहत इस समय 70 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन हैं। बैठक में फासवेक के पूर्व चेयरमैन पीसी सांघी ने भी भाग लिया।

अंतिम निर्णय एजीएम में
फासवेक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू का कहना है कि सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए एसोसिएशन ने अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने का प्रस्ताव बैठक में रखा था। जिसका कई लोगों ने समर्थन किया। अंतिम निर्णय जनरल हाउस की मीटिंग में ही होगा। 17 अप्रैल को जनरल हाउस की बैठक है। जिसमें फासवेक के नए चेयरमैन के चुनाव की तारीख की घोषणा होगी।

टावर लगने से नुकसान
फासवेक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि प्रशासन और निगम ने शहर में मोबाइल टावर लगाने की मंजूरी देकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया है। इस समय सामुदायिक केंद्र में टावर लग गए हैं। पूर्व सलाहकार विजय देव चले गए हैं।

वह पब्लिक फ्रेंडली थे। ऐसेे में लोगों को उम्मीद है कि नए सलाहकार परिमल राय का भी इस तरह का व्यवहार शहरवासियों के साथ रहेगा। इस समय प्रशासन की ओर से पेवर वर्क किया जा रहा है। लेकिन जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहे हैं।

संपदा विभाग भी लागू करे सिटीजन चार्टर
फासवेक के महासचिव जेएस गोगिया ने कहा कि नगर निगम सिटीजन चार्टर लागू करने जा रहा है। संपदा विभाग को भी सिटीजन चार्टर लागू करना चाहिए। फासवेक की मासिक बैठक में बिजली के प्रस्तावित रेट का भी विरोध किया। फासवेक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह का कहना है कि जेईआरसी की टीम के सामने भी उन्होंने 35 प्रतिशत रेट बढ़ाने का विरोध किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें