फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी मॉडल्स का फैशन शो आज शाम को यहां

Fri, 23 May 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट आफ इंटीरियर एंड फैशन टेक्नोलॉजी आईआईएएफटी मोहाली और चंडीगढ़ सिटी सेंटर जीरकपुर संस्थान का सालाना फैशन-शो ‘लावण्य’ द एल्टियस बुटीक होटल चंडीगढ़ में 23 मई शाम 7.30 बजे से आयोजित होगा।
विज्ञापन


इसकी जानकारी एमबीए, बीएससी/बीबीए इन फैशन डिजाइनिंग इंटीरियर डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने होटल में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

आईआईएएफटी- मोहाली के चेयरमैन कंवलजीत सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स ने लावण्य-2014 में प्रदर्शित की जानी वाली पोशाकें तैयार की हैं। इनकी डिजाइनर पोशाकों और क्रिएटिविटी इस शो में नेशनल एंड इंटरनेशनल स्तर की माडल प्रदर्शित करेंगी। इसमें से कुछ ने लंदन एंड इंटरनेशनल फैशन-वीक जैसे इवेंट्स में प्रस्तुति दी है।

शो के दौरान कुल 60 डिजाइनर पोशाकों को यहां कैटरीना, रूबी, साशा, एलेग्जेंडर, आस्था, योशिका जैसी इंटरनेशनल माडल, सुपर मॉडल और फैशन वीक माडल पहनकर अपना जलवा पेश करेंगी। इस मौके पर सिटी सेंटर डायरेक्टर पंकज गुप्ता ने कहा कि आईआईएएफटी- मोहाली संस्थान के सालाना फैशन शो लावण्य-2014 का अंदाज जुदा होगा।
विज्ञापन


अपने हुनर का प्रदर्शन करने वाले में दीक्षा, दलजीत कौर विर्क, अभिमन्यु कुमार, श्वेता, अमानत, कुसुम, पूर्वा, सिमरनजीत कौर, सिल्की, शिल्पा और सुखविंदर कौर आदि मुख्य हैं।

कैटरीना के संग चलेंगी चौदह माडल
आईआईएएफटी मोहाली के सालाना उत्सव लावण्य में आपको कैटरीना के संग चौदह देसी और विदेशी माडल रैंप पर वाक करती दिखाई देंगी। चेकगणराज्य की कैटरीना तीन महीने के लिए इंडिया आईं हैं और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वापस चली जाएंगी। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें