फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा का निर्देश: अब पक्के निर्माण नहीं करेंगे किसान, सबमर्सिबल पंप भी नहीं लगाएंगे

Mon, 15 Mar 2021 12:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहादुरगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

टीकरी और कुंडली बॉर्डर पर अब किसान पक्के निर्माण नहीं करेंगे और पानी के लिए सबमर्सिबल पंप भी नहीं लगाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा जुड़े किसान नेताओं ने आंदोलन में शामिल किसानों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


टीकरी बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की सभा के मंच पर रविवार को किसान नेताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भारतीय किसान सभा (डकोंदा) के प्रधान बूटा सिंह बुर्जगिल ने की। इसमें फैसला लिया गया कि किसानों के पड़ाव में कोई भी किसान सार्वजनिक जमीन या किसी की व्यक्तिगत जमीन पर कोई भी आंदोलनकारी पक्के निर्माण नहीं करेंगे। 

पानी के लिए समर्सिबल पंप भी नहीं लगाएगा। किसान नेताओं ने यह फैसला पक्के निर्माण करने पर प्रशासन द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद लिया है। बता दें कि बहादुरगढ़ के एसडीएम हितेंद्र शर्मा ने शनिवार को किसानों के पड़ाव में सड़क या अन्य स्थानों पर हुए पक्के निर्माणों का जायजा लेकर किसान नेताओं को इस तरह की गतिविधियां रोकने की अपील की थी। उन्होंने अवैध रूप से सबमर्सिबल पंप भी नहीं लगाने को कहा था। बैठक में बीकेयू पंजाब के बलदेव सिंह भाई रूपा समेत 30 किसान नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


किसानों को संबोधित करते हुए बलदेव सिंह भाईरूपा ने कहा कि मौसम बदलने के साथ ही मच्छर, मक्खियां ज्यादा हो गई हैं। इसलिए सफाई का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि शनिवार को बहादुरगढ़ के एसडीएम से किसानों नेताओं की बैठक हुई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

इसमें उन्होंने एसडीएम से किसानों के पड़ाव में बिजली, पानी व सफाई व्यवस्था नियमित रूप से बहाल रखने की मांग की। इस पर एसडीएम हितेंद्र शर्मा ने किसानों को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। किसानों के पड़ाव में आग से बचाव के लिए चार गाड़ियां फायर ब्रिगेड की तैनात करने की मांग भी की गई। इस पर एसडीएम ने कहा कि फायर ब्रिगेड अपनी ड्यूटी तत्परता से करेगी।

बलदेव सिंह ने किसानों से अपील की पक्के निर्माण करने के बजाय बांस आदि से अस्थायी शेड बनवा लें। उन्होंने कहा कि किसान यहां आराम करने नहीं नहीं आया, आंदोलन में हर किसी को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हैं। पंडाल में बैठे किसानों ने बलदेव सिंह की अपील पर हाथ उठाकर सहमति दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें