फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: टॉफी और पैसे का लालच देकर नाबालिग बच्चों से लोड करा रहे थे ईंट, कच्ची दीवार गिरी, एक बच्चे की मौत

Sun, 14 Mar 2021 10:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत
विज्ञापन
घटनास्थल पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत जिले के गांव अहर स्थित कंसल ईंट भट्ठे पर शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर में ईंट लोड करते समय दीवार गिर गई। जिसमें पांच बच्चे दब गए। एक बच्चे की मौत हो गई जबकि चार घायल हैं। बच्चों को टॉफी और 10-20 रुपये देने का लालच देकर ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट भरवाई जा रहीं थीं। 
विज्ञापन


इसी बीच पक्के ईंटों की कच्ची दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई और बच्चे ईंटों के नीचे दब गए। परिजन बच्चों को खानपुर पीजीआई लेकर गए, जहां पर 12 वर्षीय नाबालिग को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। एक बच्चे को उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।

मूलरूप से शामली के कैराना निवासी इस्लाम ने बताया कि वह पानीपत के गांव अहर में परिवार समेत रहता है और तीन साल से कंसल भट्ठा पर ईंट पथाई का कार्य करता है। उसके चार लड़के और एक लड़की है। उनके बेटे साहिल (12), सलमान (8), सुभान (5) और बहनोई के बेटे सादिक (5) और बेटी फातिमा (8) शनिवार को भट्ठे पर उनके साथ आए थे। 
विज्ञापन


शनिवार शाम पांच बजे इन बच्चों को टॉफी और 10-20 रुपये देने का लालच देकर ट्रैक्टर ट्राली चालक सुनील ईंट लोड करा रहा था। गांव अहर निवासी भट्ठे का मुंशी अमित भी मौके पर माजूद था। इसी दौरान पक्की ईंट निकालते से उसकी बनाई कच्ची दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई। 
विज्ञापन

पांचों बच्चे ईंटों के नीचे दब गए। भट्ठे पर काम कर रहे श्रमिकों को बुलाया और ईंटें हटवाकर बच्चों को बाहर निकाला गया। घायल अवस्था में बच्चों को सामान्य अस्पताल लेकर गए। जहां पर बेटे साहिल को खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक की टांग टूटी, तीन की हालत गंभीर, रोहतक पीजीआई रेफर
साहिल के भाई सुभान की टांग में फ्रैक्चर आया है। फुफेरे भाई सादिक और बहन फातिमा को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बच्चों के बयान दर्ज करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक किसी भी बच्चे के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।

जबरदस्ती घर से लेकर गया था ठेकेदार श्यामलाल
मृतक साहिल के पिता इस्लाम ने आरोप लगाया कि भट्ठे पर काम करने वाला ठेकेदार अकसर बच्चों को 10-20 रुपयेेे और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर ईंट भरवाता था। शनिवार को बच्चों ने जाने से मना कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी ठेकेदार श्यामलाल बच्चों को जबरदस्ती अपने साथ ले गया।

परिजनों की शिकायत पर भट्ठा मालिक अरुण, ट्रैक्टर चालक सुनील और मुंशी अमित के खिलाफ धारा 304, 338 और आईपीसी 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है, मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
-मंजीत सिंह, मतलौडा थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें