फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने दिखाए काले झंडे, भड़के केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने की अशोभनीय बात

Tue, 01 Dec 2020 04:10 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
विज्ञापन
अंबाला में केंद्रीय राज्यमंत्री को काले झंडे दिखाते किसान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंबाला से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया को मंगलवार को किसानों ने काले झंडे दिखाए। इससे केंद्रीय राज्यमंत्री भड़क गए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों के बारे में अशोभनीय बात कह दी। इस दौरान कटारिया के साथ विधायक असीम गोयल भी थे। इससे पहले अंबाला में पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे में माथा टेक कर बाहर जा रहे गृह मंत्री अनिल विज को भी काले झंडे दिखाए गए थे।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया और विधायक असीम गोयल मंगलवार को अंबाला शहर के जंडली में 7 करोड़ की लागत से बनने वाले अंडर ब्रिज का शिलान्यास करने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए।

गुस्साए किसानों ने अपना नाम बताते हुए कहा कि हमारा नाम इंटरनेट पर सर्च कर लें, हम अंबाला के ही रहने वाले हैं और उन्हें अंबाला से ही हमारी हिस्ट्री मिल जाएगी। हम ने तो खालिस्तानी हैं ना ही पाकिस्तानी। हम किसान हैं। किसानों द्वारा काले झंडे दिखाने के बाद रतनलाल कटारिया और विधायक असीम गोयल को वहां से तुरंत निकलना पड़ा। 
विज्ञापन


इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कटारिया ने किसानों के बारे में कहा कि इन्हें यहीं मरना था। यदि उन्हें काले झंडे ही दिखाने थे तो कहीं और जाकर दिखा लेते। और  भी 7-8 जगह कार्यक्रम थे। कटारिया ने कहा कि हमें काले झंडे दिखाने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें